Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, घायल जवान ने भी दम तोड़ा, ऑपरेशन अभी जारी

18

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक सैनिक के भी शहीद होने की खबर है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत लोलाब इलाके में आतंकवादी और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम को इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद लोलाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने बताया है कि इलाके में अभी ऑपरेशन जारी है.

शहीद जवान की पहचान 28 आरआर के दिलावर सिंह के रूप में की गई है. जख्मी होने के बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम गंतव्य की ओर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने घात लगाकर गोलीबारी शुरू कर दी थी. गोलीबारी में एक आतंकवादी मार गिराया गया जबकि एक नॉन कमीशन्ड ऑफिसर (एनसीओ) जख्मी हो गए, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया.

अन्य आतंकवादियों की तलाश जारी

श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा- कोवुत, कुपवाड़ा में आतंकवादियों की मुस्तैदी संबंध में इनपुट के आधार पर 23 और 24 जुलाई के बीच भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया. आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन फिलहाल जारी है. बाकी आतंकवादियों की तलाश की जा रही है.

आतंकी गतिविधि का इनपुट मिला था

अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यहां इलाके में संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिली थी. जिसके बाद सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने मंगलवार को ही उस स्थान को घेर लिया, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे जिसके बाद यहां मुठभेड़ शुरू हो गई.

इस साल अब तक घाटी में 8 आतंकी हमले

पिछले मंगलवार को पुंछ में एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हो गए थे. इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में कुल आठ बड़े आतंकवादी हमले हो चुके हैं. इन हमलों में बारह आतंकवादियों को मार गिराया गया है लेकिन कुल तेरह जवान भी शहीद हो चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.