Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ई-रिक्शा तोड़ा, ड्राइवर को बेरहमी से पीटा… रुड़की में कांवड़ियों का बवाल

32

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार को कांवड़ियों ने जमकर तांडव किया. स्थिति यहां तक आ गई कि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल भी उन्हें रोक नहीं पाया. इस घटना के पीछे की मुख्य वजह राह चलते एक ई-रिक्शा के कांवड़ से छू जाना बताया जा रहा है. इस घटना में कांवड़ियों ने ई-रिक्शा चालक को डंडे से पीटा और फिर उसके वाहन को भी बुरी तरह से तोड़ दिया. रुड़की के पास मंगलौर में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

अब रुड़की पुलिस इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है. पुलिस के मुताबिक मंगलौर के रास्ते कांवड़िओं का रूट बनाया गया है. मंगलवार को कुछ कांवड़िए एक साथ इस रूट पर निकले. संयोग से उसी समय पीछे से आया एक ई-रिक्शा इनकी कांवड़ से छू गया. इस बात पर कांवड़ियों की पहले ई-रिक्शा चालक के साथ इनकी बहस हुई. इतने में अन्य कांवड़िए भी वहां पहुंच गए. इसके बाद कांवड़ियों ने रिक्शा चालक को वाहन में से बाहर खींच कर बुरी तरह पीटा.

पुलिस के रोकने से भी नहीं रुके कांवड़िए

इससे भी इनका मन नहीं भरा तो कांवड़ियों ने लाठी और डंडे से ई-रिक्शा में भी बुरी तरह से तोड़फोड़ की. घटना के वक्त मौके पर तैनात पुलिस बल ने कांवड़ियों को रोकने की कोशिश तो की, लेकिन उस समय कांवड़ियों की तादात काफी ज्यादा थी. ऐसे में कांवड़िए पुलिस के रोकने से भी नहीं रुके. इस प्रकार करीब 45 मिनट तक कांवड़ियों का तांडव जारी रहा. संयोग से घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.