Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध...

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, बजट के दिन आम लोगों को मिली राहत

41

सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है। बजट के दिन आम लोगों को राहत की सांस मिली। आज देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए है। बिहार, यूपी सहित कई  राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, पंजाब में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.70 रुपए जबकि डीजल भी 21 पैसे गिरकर 86.98 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 94.97 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.83 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसके अलावा, देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई  और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में Petrol-Diesel Price 
-दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
-मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता 

-बिहार में पेट्रोल  44 पैसे घटकर 106.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल  41 पैसे घटकर 93.61 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
-यूपी में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
-महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम (Petrol Price In Maharashtra) 20 पैसे घटकर 104.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Maharashtra) 20 पैसे घटकर 90.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.