Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...

सावन के पहले सोमवार नंदी बैल लेकर आया जोगी, नाम की खुली पोल तो जोड़ लिए हाथ

47

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दूसरे समुदाय का एक शख्स सावन पर्व की आड़ में लोगों को ठग रहा था. वह खुद को जोगी बताकर एक बैल साथ में लिए भी गली-गली भिक्षा मांग रहा था. हिंदूवादी नेताओं को जब इसकी भनक लगी तो वो नौशाद के पास पहुंचे. उसके पास एक झोला था. तलाशी ली गई तो सभी के होश उड़ गए. नकली जोगी के झोले में दो नामों का आधार कार्ड मिले. एक नाम था नौशाद और दूसरा भूरा. साथ में एक हिंदू महिला की फोटो और नींद की गोलियां भी मिलीं.

जब उससे पूछा गया कि ये महिला कौन है? नौशाद ने फोटो वाली महिला को अपनी बहन बताया. हिंदूवादी नेताओं ने उसे खूब डांटा तो वह रोने बिलखने लगा. हाथ जोड़कर बोला- मेरे दादा और पापा भी ऐसे ही भीक्षा मांगते हैं. इसीलिए मैं भी उनकी ही कर भिक्षा मांगता आया हूं. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अब नौशाद से पूछताछ कर रही है.

मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है. यहां सूरज कुंड में नंदी (बैल) के साथ एक शख्स घूम रहा था. वो घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था. स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना हिंदूवादी नेताओं को दी. इसके बाद पूछताछ करते हुए शख्स की तलाशी ली गई तो सभी के होश उड़ गए. उसके पास जो झोला था उसमें दो आधार कार्ड मिले. भूरा और नौशाद नाम के. पता चला कि इस शख्स का नाम नौशाद है. एक हिंदू महिला की तस्वीर भी मिली, जिसे उसने अपनी बहन बताया. कुछ नींद की गोलियां भी झोले से मिलीं.

नशे की दवाएं लेता है नकली जोगी

राज खुलते ही नौशाद हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाने लगा. उसने बताया- कई पीढ़ियों से उसके दादा पिता यह काम कर रहे हैं. हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने इस नकली जोगी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मुस्लिम जोगी को पकड़ने वालों का आरोप है कि यह नशे की दवाएं लेता हैं. वहीं, हिंदू नेता सचिन सिरोही ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग रेकी कर बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

सावन का पहला सोमवार

पुलिस को नौशाद सफाई दे रहा है कि वह केवल भिक्षा मांगने भर के लिए इस इलाके में आता है. वह अब इस काम को नहीं करेगा. उसने बताया कि उसके पिता इसी तरह भीख मांगते हैं. वो बीमार पड़ गए थे, इसलिए उनकी जगह वो भिक्षा मांगने आया. सोमवार को सावन का पहला दिन था. इस दिन लोग खुशी-खुशी ज्यादा भीक्षा देते हैं. तो वो भीक्षा के लालच में आ गया. एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जायेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.