Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...

अस्पताल मालिक ने नौकरी के नाम पर दूसरे धर्म की महिला से किया रेप, दो बार कराया गर्भपात, फिर लगा दी बोली

52

बिहार के दरभंगा जिला में नौकरी दिलाने के नाम पर एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक ने दूसरे धर्म की महिला के साथ रेप किया. पीड़िता दो बार गर्भवती हुई, दोनों बार उसका जबरन गर्भपात कराया गया. आरोपी पीड़िता को अपने साथियों के साथ अगवा कर उसे बेचने ले जान लगा. पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली. उसने पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की है.

पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी विजय यादव मधुबनी जिला के फुलहर गांव का रहने वाला है. उसने पीड़िता को अपने अस्पताल में काम देने के नाम पर महीनों तक उसके साथ रेप किया. इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हुई, आरोपी ने उसका अवैध तरीके से दोनों बार जबरन गर्भपात करवाया. पीड़िता ने विजय यादव के अलावा संजीत कुमार और चंदन कुमार यादव को भी नामजद आरोपी बनाया है. पीड़िता का कहना है कि वह अल्लपट्टी स्थित एक क्लीनिक में प्राईवेट नौकरी करती थी. उसी दौरान उसकी मुलाकात विजय यादव से हुई थी.

आरोपी ने पत्नी बनाकर रखा

आरोपी विजय यादव ने पीड़िता को ज्यादा सैलरी देने के साथ बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई का लालच दिया. आरोपी के झांसे में आकर फरवरी 2024 को उसने क्लीनिक छोड़ दिया और विजय यादव के रेडिएंट जानकी समृद्धि हॉस्पीटल में काम करने लगी. एक सप्ताह के बाद विजय यादव ने पीड़िता को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में एक किराये का मकान दिलाया. आरोप है कि विजय ने मकान मालिक को पीड़िता को अपनी पत्नी बताया. आरोपी ने पीडिता से कहा कि अब तुम्हें हॉस्पीटल में काम करने की जरूरत नहीं है, बल्कि मेरी पत्नी के रूप में यहां रहो.

गाड़ी में बैठाकर बेचने ले जाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसी समय से विजय यादव उसका रेप करने लगा. इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई. दोनों बार पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन आरोपी विजय यादव अपने सहयोगी संजीत कुमार एवं चंदन कुमार यादव के साथ मिलकर उसको बेचने के लिए गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाने लगा. जब इस बात की भनक उसे लगी तो वह मौका पाकर इन लोगों के चंगुल से भाग निकली. उसने बताया कि उसी दिन से वह आरोपियों से छिपकर रहने लगी.

राजनीतिक दल से हैं आरोपी के संबंध

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों का एक राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओं से भी संबंध हैं. जब इस मामले में आरोपी विजय से बात करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाईल स्विच ऑफ था. इस मामले में दरभंगा के सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता ने जांच केंद्र के मालिक विजय यादव उनके साले एवं एक अन्य शख्स के ऊपर आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों के द्वारा उसे तरह-तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है.

एसडीपीओ ने बताया कि जहां तक गर्भपात का सवाल है तो मेडिकल डॉक्यूमेंट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि विजय यादव उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच चल रही है. वहीं एसडीपीओ ने कहा कि पीड़िता विजय यादव के सेंटर पर नौकरी करती थी. उसी क्रम में प्रलोभन देकर इस प्रकार का काम किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.