Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

बजट के बाद शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1200 अंका टूटा, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़

34

बजट ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स में जहां डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है. देश की सबसे बड़ी ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है.

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

बजट ऐलान के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की गिरावट के साथ 79224.32 अंकों पर आ गया. वैसे सेंसेक्स 80,724.30 अंकों पर ओपन हुआ था. दूसरी ओर निफ्टी में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी 232.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,276.60 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वैसे निफ्टी 24,568.90 अंकों पर ओपन हुआ था.\

किन शेयर में बड़ी गिरावट

बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से कंपनी के शेयर के दाम 2927.10 रुपए पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर एलएंडटी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. ओएनजीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. हिंडाल्को और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है.

निवेशकों को मोटा नुकसान

शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह से निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है. एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,48,32,227.50 करोड़ रुपए था, जो कारोबारी सत्र के दौरान 4,38,36,540.32 करोड़ रुपए रह गया. इसका मतलब है ​निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. मौजूदा समय में बीएसई का मार्केट कैप 4,43,28,902.63 करोड़ रुपए पर दिखाई दे रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.