Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

आंध्र प्रदेश को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, विकास के लिए दिए 15,000 करोड़ रुपए

40

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. इसके जरिए राज्य का विकास किया जाएगा. लोकसभा चुनाव में गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर दोबारा सरकार बनाने के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी मोदी सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी के राज्य के लिए खास ऐलान किया जाएगा, इसकी झलक मंगलवार को संसद में पेश किए गए आम बजट में देखने को मिली.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भविष्य के वर्षों में आंध्र प्रदेश में विकास के लिए अतिरिक्त राशि के साथ 15,000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. उनकी पूरी कोशिश है कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत वे अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे. राज्य की जरूरत को समझते हुए सरकार कई बहुपक्षीय विकास एजेंसियों के जरिए विशेष वित्तीय सहायता की सुविधा प्रदान करेगी.

इन चीजों पर खर्च होगा पैसा

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार की प्राथमिकता पोलावरम सिंचाई परियोजना को जल्द से जल्दा पूरा करने की है. चूंकि ये आंध्र प्रदेश और उसके किसानों की जीवन रेखा है, इसलिए वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में राज्य के लिए जारी किए गए धन का काम इसमें लगाया जाएगा. इससे देश की खाद्य सुरक्षा में मदद मिलेगी.

औद्योगिक विकास को दिया जाएगा बढ़ावा

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के लिए धन मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हैदराबाद-बैंगलोर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा, जैसे- पानी, बिजली, रेलवे और सड़कों पर खास फोकस होगा. इसके अलावा आर्थिक विकास के लिए पूंजी निवेश के लिए अतिरिक्त धन भी मुहैया कराया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.