Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई से गिरफ्तार, पूर्व मैनेजर से चल रहा था विवाद

36

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उनके पूर्व मैनेजर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है.

राहत फतेह अली खान के एक्स मैनेजर का नाम सलमान अहमद है. पिछले कुछ महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. उन्होंने सलमान को नौकरी से भी निकाल दिया था. विवाद के बीच सलमान ने दुबई में उनके खिलाफ शिकायत की थी. राहत फतेह अली खान म्यूजिकल शो में परफॉर्म करने को लेकर कुछ दिनों से दुबई में थे, जहां बुर्ज दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

जब राहत ने मांगी थी माफी

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब राहत का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो. इसी साल जनवरी में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने नौकर को पिटते दिखे थे. हालांकि, फिर बाद में उन्होंने उस चीज के लिए माफी भी मांगी थी. राहत फतेह अली खान पाकिस्तान का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने पाकिस्तान के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई गाने गाए हैं. ‘जरूरी था’, ‘तू इतनी खूबसूरत है’, ‘मैं जहां रहूं’, ‘तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी’ उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं.

इस गाने को देख चुके हैं 150 करोड़ लोग

यूं तो राहत फतेह अली खान के गानों की लोगों के बीच तगड़ी पॉपुलैरिटी है. उनके गानों पर मिलियन में व्यूज हैं. हालांकि, उनका एक ऐसा भी गाना है, जिसे यूट्यूब पर 1.5 बिलियन यानी 150 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. वो ‘गाना है जरूरी था…’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.