Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

खरगोन में बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया पिता पानी में डूबा, हुई मौत

41

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बिष्टान थाना क्षेत्र के समर पाठ के पास बलखड खुर्द में एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां पर वह डूब गया और उसकी मौत हो गई है, पुलिस ने बताया कि ग्राम बलखड खुर्द निवासी नरसिंह पिता पतलिया अपने दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था।

नहाते समय वह तालाब के बीच पहुंच गया व बच्चे किनारे पर थे नरसिंह के बीच में पहुंच जाने से वह संतुलन नहीं बना पाया और डूबने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीता अपने दो बच्चे लड़की पायल और लड़का ईश्वर के साथ नहाने गया था।

 घटना की जानकारी सरपंच झनकड पटेल के द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस थाना बिस्टान की टीम तालाब पर पहुंची प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का शव नहीं मिलने पर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी तब बच्चों ने बताया कि पिताजी बीच तालाब में नहा रहे थे, दिनभर की मशक्कत के बाद  तालाब में शव मिला, शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.