Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

हथियारों के दम पर कबाड़िए से लाखों की लूट, बदमाशों ने दुकान बंद करने की दी धमकी…घटना सीसीटीवी में कैद

69

शहडोल : शहडोल में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जहां बेखौफ बदमाश खुलेआम हथियार लहराते दिखते हैं। ताजा मामला शहडोल संभागीय मुख्यालय से सामने आया है। जहां एक दबंग कबाड़ी अपनी गैंग के साथ दूसरे कबाड़ी की दुकान में हथियारों के बल पर 1 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गया। साथ ही उसको दुकान बंद करने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी वजह से मेरी कबाड़ का काम प्रभावित होता है, नहीं तो वो उसे जान से मार देगा। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। खास बात यह कि पीड़ित मामले की एफआईआर कराने के लिए थाने के चक्कर लगता रहा, लेकिन सोहागपुर पुलिस पर आरोप है कि रसूखदार दबंग लुटेरों के दबंगई के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

ये है पूरा मामला

सोहागपुर थाना क्षेत्र के बाणगंगा तिराहे के पास रहने वाले नुरुल हसन कबाड़ का कारोबार करते है। उसने बताया कि जिले में कबाड़ का काम करने वाले उमर अंसारी, अब्दुल करीम, अब्दुल रहमान अपने अन्य साथी सादिक और औरंगजेब के साथ कबाड़ के दुकान में आकर गाली गालौच करते हुए कबाड़ का काम बंद करने की धमकी दी। यह कहते हुए कि तुम्हारे कबाड़ का काम अच्छा चल रहा, जिससे हमारा कबाड़ का काम प्रभावित हो रहा है। जल्द कबाड़ का काम बंद कर दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस बीच उनके दो अन्य साथियों ने धारदार हथियार निकाल कर मेरे पास रखे 1 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। धारदार हथियार लहराने व धमकी देने का घटना कबाड़ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  आरोप है कि सारे सबूतों के बावजूद पुलिस ने इस मामले में मामूली धाराओं में कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

वही इस पूरे मामले में सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे का कहना है कि रिपोर्ट लिखने में विलम्ब की बात निराधार है, पीड़ित शिकायत पर उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.