Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

भितरवार के गोहिंदा में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

32

ग्वालियर-भितरवार। भितरवार थाना एवं अनुविभागीय क्षेत्र के गांव गोहिंदा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों को स्कूल लेने के लिए गांव में पहुंची भितरवार के एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर गांव से वापस आ ही रही थी। ग्राम सरपंच के घर के सामने अचानक वैन में आग लग गई।

आग लगते देख चालक मौके से भाग खड़ा हुआ तो बच्चों की चीख पुकार सुनकर सरपंच पति ने जान जोखिम में डालकर फंसे बच्चों ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा । समय रहते अगर सरपंच पति द्वारा अपनी सूझबूझ और जान जोखिम में डालकर हिम्मत न जुटाई होती तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। सरपंच पति की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक बेन जलकर खाक हो गई थी। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि की घटना नहीं हुई।

शनिवार की सुबह तकरीबन 8 बजे भितरवार करेरा रोड वार्ड क्रमांक 5 शासन स्थित सनराइज स्कूल की वैन रोजाना की तरह नजदीकी गांव गोहिंदा के स्कूली बच्चों को लेने के लिए गई हुई थी। जैसे ही स्कूली बच्चों को भरकर स्कूल के लिए वापस आ रही थी। तभी ग्राम सरपंच भावना सोनू दुबे के घर के सामने ही पहुंची थी तभी बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग लगना शुरू हो गई जिससे घबराकर वैन चालक मौके से वैन में फसे बच्चों को अपने हाल पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

आग की लपटों को देख वैन में मौजूद बच्चों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के साथ घर के बाहर बैठे सरपंच पति सोनू दुबे ने बच्चों की चीख पुकार सुनी और वैन को जलते हुए देखा तो वह अपनी जान की परवाह न करते हुए अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों की सहायता से वैन में लगी आग को बुझाने का प्रयास रेत और पानी डालकर किया, लेकिन वैन में लगे गैस सिलेंडर से आग और भी ज्यादा भड़कने लगी। उन्होंने इसकी सूचना भितरवार पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

घटना की जानकारी लगने के बाद भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने स्कूलों में लगे वाहनों की जांच करने के निर्देश जहां अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं। तो वहीं घटना के बाद एसडीओपी जितेंद्र नगाइच के निर्देश पर थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी मामले को लेकर सनराइज स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह राजपूत के साथ स्कूल में लगे वाहनों की जानकारी ली साथ ही चालक और परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अन्य जानकारियां भी एकत्रित की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !