Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

देवास-भोपाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़‍ियां फोड़ी

24

देवास। देवास-भोपाल हाईवे पर बायपास चौराहे से कुछ ही दूर स्थित निजी स्कूल के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। खताम्ब निवासी युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद से यहां से गुजर रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान भोपाल रोड पर लंबा जाम भी लगा।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह निवासी खटाम्बा के घर पर पूजन व पारिवारिक आयोजन था। सुबह वह किसी कार्य से देवास आ रहा था। तभी सीआईए स्कूल के सामने ट्रक ने चपेट में लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे से निकल रहे बस-ट्रक में भी लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। जाम से भोपाल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आए दिन हादसे होते हैं यहां

सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। काफी देर बाद ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। बाद में युवक का शव जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि इस रोड पर आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं।

शनिवार को हादसे के काफी देर बाद तक एंबुलेंस नहीं आने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया। दूसरी तरफ तोड़फोड़ के दौरान बस और ट्रक में सवार लोगों को चोट लगने की जानकारी सामने नहीं आई है। बसों के अंदर बड़ी संख्या में फेंके गए पत्थर मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.