Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

44

भोपाल। जिले के बैरसिया थाना इलाके में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार पलटने से घायल हुए किशोर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, खजूरी सड़क इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह है घटनाक्रम

बैरसिया थाने के एसआइ हेमंत सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय वंश पुत्र हेमंत साहू शमशाबाद का रहने वाला था। वह ग्यारहवीं का छात्र था। 30 जून को वह अपने पांच दोस्तों के साथ कार से शमशाबाद से बैरसिया आ रहा था। उसके किसी दोस्त को मोबाइल खरीदना था।
चालक काफी तेज गति से कार चला रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे लालूखेड़ी के पास पहुंची कार रफ्तार अधिक होने के कारण तीन पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शमाशाबाद निवासी 18 वर्षीय विपिन पुत्र पवर्त सिंह राजपूत को स्वजन उपचार के लिए शमशाबाद ले गए थे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वंश को स्वजन ने भोपाल के एलबीएस अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर में वंश की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार क्रमांक एमपी-04-ईबी-8594 के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा बोंदर निवासी 26 वर्षीय सुरेश पुत्र रमेश उईके निजी काम करता था। सोमवार शाम को वह रात में देर से लौटने बात घर पर बताकर बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूर स्थित हाईवे किनारे पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। रात को उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.