Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क... Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों...

चलती बाइक में सांप देखकर चालक के उड़े होश, हेडलाइट पर आकर बैठ गया

37

छपारा सिवनी। छपारा तहसील के चमारी गांव के बाजार के बाइक में अचानक सांप दिखा। वह भी हेड लाइट पर बैठ गया। यह देख युवक ने किसी तरह मन काबू किया और हिम्‍मत दिखाते हुए बाइक रोकी।दरअसल, चमारी के नजदीकी इमली पठार गांव निवासी फूल श्याम धुर्वे घर से करीब आठ किलोमीटर दूर बाइक में सवार होकर चमारी स्थित बाजार पहुंचा था। यहां उस समय उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक के अंदर जहरीला सांप घुसा हुआ है।

गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से सांप दिखा

बाजार पहुंचते ही अचानक जब गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से सांप दिखा तो वह डर गया और तत्काल गाड़ी रोककर आसपास उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक डंडे से सांप को वाइजर के सामने से निकलने में सहायता की उसके बाद युवक अपनी गंतव्य की ओर रवाना हुआ।

रेपटाइल से ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत

जनहित में विकासखंड के पशु चिकित्सक ने कहा कि वर्षा का मौसम शुरू होते ही सांपों के मामले बढ़ जाते हैं।वर्षा होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, जिसके कारण ये अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में छि‍पने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस मौसम में लोगों को इन रेपटाइल से ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि ये आपको कहीं भी नजर आ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.