Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दतिया हवाई पट्टी के विकास का सोमवार को करेंगे भूमिपूजन

45
भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार दतिया की हवाई पट्टी का विस्तार कराएगी। हवाई पट्टी का विस्तार 2400 मीटर किया जाएगा, जिससे की यहां 19 सीटर विमान उतारा जा सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दतिया हवाई पट्टी के विकास का भूमिपूजन करेंगे।

हवाई पट्टी के विकास में करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे

केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दतिया हवाई पट्टी का विकास एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया करेगी। हवाई पट्टी के विकास में करीब 70 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस हवाई पट्टी का स्वामित्व एयरपोर्ट अथारिटी को न देकर सिर्फ संचालन के लिए दिया गया है। हवाई पट्टी को विमान संचालन के लिए आगामी अक्टूबर तक तैयार कर दिया जाएगा। इधर प्रदेश की हवाई पट्टियों के विस्तार के लिए उनका सर्वे भी कराया जा रहा है।

पीतांबरा देवी मंदिर के श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

दतिया में सुप्रसिद्ध पीतांबरा देवी मंदिर है जिसके लिए दूर-देर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। हवाई पट्टी का विस्तार होने से यहां बड़े विमान उतर सकेंगे। इससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस हवाई पट्टी के विस्तार के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।

दतिया से खजुराहो के लिए शुरू होगी फ्लाइट

निजी विमानन कंपनी बिग फ्लाइट एविएशन भोपाल से दतिया एवं खजुराहो के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। यह कंपनी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत यहां से हवाई सेवा का संचालन करेगी। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने कंपनी को फ्लाइट के रूट तय कर संचालन की अनुमति दे दी है। इसके अलावा खजुराहो से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। इसके अलावा रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही भोपाल के लिए फ्लाइट शुरू हाेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.