Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक

वाट्सएप के चक्कर में ठगाए खाते से निकले 70 हजार रुपये

42

इंदौर। फर्जी कस्टमर केयर अफसर ने धनंजय मालवीय से 70 हजार रुपये ठग लिए। धनंजय ने वाट्सएप एप चालू करने के लिए मदद मांगी थी। विजय नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, विजयश्री नगर निवासी धनंजय पुत्र अनिल मालवीय ने इंटरनेट पर वाट्सएप हेल्प लाइन के नंबर निकाले थे। कॉल करने पर आरोपित ने स्वयं को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और कहा कि तकनीकी गड़बड़ी हुई है। उसने वाट्सएप चालू करने का बोला और कहा कि मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। जैसे ही धनंजय ने ओटीपी नंबर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी को बताए खाते से दो बार में 70 हजार रुपये निकल गए।

चेतावनी के बाद भी ठगा रहे लोग

विजय नगर थाना पुलिस के साथ ही साइबर सेल मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने पहले भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में सतर्क किया था, लेकिन लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.