Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव

58

मध्य प्रदेश सरकार ने लोकपथ मोबाइल एप का शुभारंभ कर राज्य की जनता को अनोखी सौगात दी है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- आशा है इस तकनीकी नवाचार से प्रदेश की जनता को लाभ होगा और परिवहन विभाग को भी कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी. मोबाइल एप की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार किलोमीटर में लोकनिर्माण विभाग को सजगता दिखाने और जनता के हित में काम करने का मौका मिलेगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नई तकनीक से हम जितना जुड़ेंगे, उसमें सम्मिलित रहेंगे, उतना ही जनता के कल्याण के लिए नए-नए रास्ते खुलते जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं लोकनिर्माण विभाग नई तकनीक से नई ऊंचाई हासिल करेगा. यह सरकार, विभाग और आम जन सबके हित में होगा.

परिवहन विभाग दिखाए सक्रियता

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर गड्ढे हों और कोई फोटो खींच कर दें, ये अच्छी चीज है लेकिन उससे भी अच्छी बात ये है कि सड़कों पर गड्ढे ही ना हो.उन्होंने कहा कि 40 हजार किलोमीटर के दायरे में विभाग ऐसी सक्रियता दिखाए कि किसी को भी फोटो खींचने का मौका ही न मिले. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी नौबत ही न आए कि किसी को इस सेवा का उपयोग करना पड़े. इसके लिए विभाग की सजगता सबसे जरूरी है.

सड़कों का रखा जाना चाहिए ख्याल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं ये बारिश का समय है. डामर और पानी की आपस में दुश्मनी है. डामर वाली सड़क के ऊपर जब कहीं जल भराव की स्थिति बनेगी या कोई भारी वाहन उससे गुजरता है, वह तो निकल जाता है लेकिन उसकी कीमत सड़क को चुकानी पड़ती है.

उन्होंने इसी के साथ ये भी कहा कि हमें ऐसे प्रबंधन करने चाहिए कि भविष्य में इन समस्याओं का समाधान हम आसानी से कर पाएं. इस मौके पर विभागीय मंत्री राकेश सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.