Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल

48

यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा हुआ है. सिकंदरा राउ के रतीभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था. इसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. पंडाल में भीषण उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे. इसी बीचभगदड़ जैसी स्थिति बन गई. देखते ही देखते लोग एक दूसरे को कुचलते हुए निकलने लगे. इस घटना में अबतक 27 की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं. ये संख्या बढ़ सकती है. काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. कई एंबुलेंस भी मौके पर हैं. मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक पोस्ट किया गया है.

एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ को सीएम का निर्देश

इसमें सीएम की ओर से कहा गया है कि सीएम ने हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.