Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जेल में मजीठिया से मिले सुखबीर बादल, अफसरों को दी खुली चेतावनी- ‘वक्त बदलते देर नहीं लगती, याद रखना’

17

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज नाभा जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि मजीठिया चढ़दी कलां में है और अकाल दल के लिए जेलें कुछ भी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन इससे वे डरने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दबाव में झूठे केस दर्ज कर रहे हैं, जबकि जिनके कहने पर यह किया जा रहा है, वे चुनाव से पहले ही गायब हो जाएंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि  हमारी सरकार आने पर झूठे केस दर्ज करने वाले अधिकारियों का सबसे पहले हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झूठा केस बनाना बहुत बड़ा अपराध है और ऐसा करने वाले अधिकारी इसके लिए तैयार रहें।

गौरतलब है कि तीन बार विधायक रह चुके बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को उनके अमृतसर स्थित घर और अन्य 25 स्थानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के दौरान डिजिटल उपकरण, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे। फिलहाल मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.