Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...

मोहाली मर्डर: SSP दफ्तर के पास हत्या पर भड़के राजा वड़िंग, बोले- ‘क्या पंजाब में अब कोई जगह सुरक्षित बची है?’

35

चंडीगढ़ : मोहाली में गोलियां मार कर हत्या किए गए गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गुरी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को घेरा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरकार के मिसमैनेजमेंट का एक और दिन है और पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि मोहाली में एस.एस.पी. दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या सरकार की नाकामी का साफ सबूत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पंजाब में कोई ऐसी जगह बची है जहां आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें? उन्होंने कहा कि ‘बदलाव’ के नारे के तहत पंजाब को असुरक्षित बना दिया गया है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.