Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

मैंने सर्कस ज्वाइन कर लिया था…विद्युत जामवाल को क्रैक के FLOP होने से हुआ करोड़ों का नुकसान

54

विद्युत जामवाल की पिछली फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जियेगा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. फिल्म में विद्युत ज़ोरदार एक्शन करते नज़र आए, लेकिन उनकी उम्मीदों के मुताबिक फिल्म कारोबार करने में नाकाम रही. विद्युत फिल्म में हीरो ही नहीं बल्कि इसके प्रोड्यूसर भी थे. ऐसे में इसके फ्लॉप होने से उन्हें करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि उन्होंने अपने नुकसान की भरपाई महज़ तीन महीने में ही कर ली.

जूम को दिए एक इंटरव्यू में विद्युत ने फिल्म के फ्लॉप होने और उससे हुए नुकसान की भरपाई करने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “कुछ वक्त पहले क्रैक थिएटर्स में रिलीज़ हुई और फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बिज़नेस नहीं किया. पहली बार इस फिल्म से मैं प्रोड्यूसर भी बना था, मैंने इसमें काफी पैसा गंवा दिया. मेरे लिए ये सबसे ज़रूरी था कि मैं इन सब से कैसे डील करता हूं.”

किसी की सलाह नहीं सुनी

उन्होंने कहा, “जब आप पैसा गंवाते हैं तो आपके दोस्त जो आपकी परवाह करते हैं और वो लोग जो पहले कभी पैसा गंवा चुके हैं वो आपको कई तरह की सलाह देने लगते हैं. इसलिए मेरे लिए ये ज़रूरी थी कि मैं ऐसी सलाह से डिस्कनेक्ट हो जाऊं.”

विद्युत ने बताया, “क्रैक की रिलीज़ के बाद मैं एक फ्रेंच सर्कस में शामिल हो गया था जो कि मेरे एक दोस्त का था. और उन लोगों के साथ मैंने वहां 14 दिन गुज़ारे. मैं घर वापस आया और बैठा और कहा कि ठीक है, मैंने कई करोड़ रुपये गंवा दिए हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ये पैसे गंवा सकता हूं, तो अब क्या करूं? और फिर तीन महीने में, मैंने अपना कर्ज़ उतार दिया, ये एक चमत्कार है.

क्रैक का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया था. फिल्म में अर्जुन रामपाल, एमी जैक्सन और नोरा फतेही जैसे कलाकार नज़र आए थे. फिल्म इसी सील 23 फरवरी को रिलीज़ हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.