Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

यूपी में बिछने लगी विधानसभा उपचुनाव की बिसात, पल्लवी पटेल ने किया बड़ा ऐलान

44

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है. अपना दल (कमेरावादी) ने सबसे पहले इन चुनावों के लिए सियासी कवायद तेज करते हुए बड़ा ऐलान किया है. अपना दल (कमेरावादी) की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने प्रयागराज में PDM (पिछड़ा-दलित-मुसलमान) गठबंधन के घटक दलों की बैठक की और उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के एजेंडे का ऐलान कर दिया.

सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ेगा PDM

प्रयागराज में पीडीएम की इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी, एआईएमआईएम और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी भी इस बैठक में शामिल हुई. बैठक में यह तय किया गया कि यूपी उपचुनाव के सभी 10 सीटों पर पीडीएम की तरफ से प्रत्याशी उतारे जाएंगे.

पल्लवी पटेल ने क्या कहा?

पल्लवी पटेल ने कहा, ‘बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पीडीएम गठबंधन बनाया गया था. लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बने पीडीएम गठबंधन ने कम समय में ही 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. अब पूरी तैयारी और दमखम के साथ यूपी उपचुनाव के सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे.’

2027 विधानसभा चुनाव पर PDM का फोकस

पीडीएम का फोकसअभी से ही आगामी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर है. इस बैठक में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय सचिव दिलीप पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राम शीला पटेल, राष्ट्रीय सचिव लालचंद बिंद, अजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, उमेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल, पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद समेत सभी पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

लोकसभा में इन 3 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार पर…

अपना दल कमेरावादी ने लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन बाद में उन्होंने घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट वापस ले ली थी. अपना दल (कमेरावादी) ने यूपी की मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने किसी वजहों से अपना फैसला वापस ले लिया था. बताया जा रहा है कि सपा के साथ उनके संबंध बिगड़ गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.