Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

जबलपुर में 1250 रुपए के लिए दोस्त की हत्या ,पत्थर से सिर कुचला, एक्सीडेंट दिखाने ऊपर पटक दी बाइक

32

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी और लोगों को एक्सीडेंट लगे इसलिए हत्या कर बाइक पटक दी, घटना गढ़ा इलाके के बाईपास रोड़ की है। सनी नाम का युवक ट्रक ड्राइवर था और पिंडारी गांव में रहता था। पुलिस ने सनी के दोस्त पप्पू कोरी को पकड़ लिया है। पप्पू गढ़ा क्षेत्र में रहता है जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि सनी और उसने साथ में मजदूरी की थी।

 मजदूरी करने पर ढाई हजार रुपए मिले थे और यह रुपए आधे – आधे बांटना थे। लेकिन सनी ने पूरे पैसे खर्च कर दिए थे। जब उससे पैसे मांगे तो सनी ने कहा कि पैसे तो खर्च हो गए हैं उसके बाद दोनों एक दुकान के पास सो गए। देर रात आरोपी ने सनी के सिर पर पत्थर पटक दिया और पास में ही सनी की बाइक खड़ी थी आरोपी ने सनी की बाइक को उसके ऊपर पटक दिया।

जिस के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी का ठेका लिया करते थे। सनी ने गढ़ा स्टेशन के पास एक पान की भी दुकान खोली थी। लेकिन उसकी दुकान सही नहीं चली। जांच में पुलिस को भी लगा कि सनी का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन जब एफएसएल टीम ने जांच की तो युवक के सिर पर गहरा चोट का निशान मिला, इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.