Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

छतरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद : युवक को कट्टे की नोक पर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल…

37

छतरपुर: छतरपुर में कट्टे की नोक पर एक युवक को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छतरपुर रेंज DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन के निर्देश पर वायरल वीडियो के 20 मिनट के अंदर ही आरोपियों की पहचान कर धड़पकड़ जारी है। जिसमें अब पहचान हुए देवा ठाकुर और लकी घोष गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं अन्नू घोष फरार बताया जा रहा है।

●यह है वीडियो में…

घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की फूला देवी मार्ग के पास सूनसान सड़क की है। वायरल वीडियो में पीड़ित युवक युवक के सर में गंभीर चोटें आई दिखाई दे रही हैं। आरोपी सरेआम बेल्ट, लात, घूंसों और कट्टे की बट से उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, बाद में उसको निर्वस्त्र किया जाता है। इतना ही नहीं उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता दिख रहा है। युवक को पीटते और गन्दी गालियां देते नजर आ रहे दो बदमाश इसे मार रहे हैं तो उनमें से अन्य साथी इस घटना का LIVE वीडियो बना रहे हैं।यह घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाली है उक्त वीडियो 1 सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पर अब जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

●जिले के आला अधिकारी एक्टिव…

मामले में DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन, ASP विंक्रम सिंह के निर्देशन में CSP अमन मिश्रा, कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर, सिविल लाईन टीआई बाल्मीक चौबे और पुलिस टीम इस मामले में अग्रिम कार्यवाही पर जुटे हुए हैं। मामले में कानूनी सलाहकार DPO प्रवेश अहीरवार, ADOP कृष्णा गौतम भी कोतवाली पहुंचे भी कोतवाली पहुंचे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद मामले में पीड़ित फरियादी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.