Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चमत्कार! 5 साल की उम्र में खोया था बेटा, 14 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए मिला, कहानी सुन आंखों में आ ... अजब-गजब चुनाव: एक ही परिवार के कई चेहरे मैदान में, किसे चुनें और किसे छोड़ें? मतदाताओं के सामने खड़ा ह... छात्रों के भविष्य पर संकट! चुनाव प्रचार के शोर ने उड़ाई बोर्ड परीक्षार्थियों की नींद, गुस्से में अभि... जामताड़ा में चुनावी दंगल: गली-कूचों में गूंजने लगे चुनावी नारे, जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं न... चास में सियासी जंग: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार! निकाय चुनाव पर बड़ी खबर: पलामू में पुलिस का 'सिक्योरिटी चक्र' तैयार! डीआईजी बोले- बिना किसी डर के कर... बड़ी पहल: हजारीबाग में हाथियों के मूवमेंट पर रहेगी पैनी नजर, हथिनी को रेडियो कॉलर लगाने से कम होगा ज... छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख...

इंदौर-बैतूल हाइवे पर चार्टर्ड बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

18

देवास। मध्य प्रदेश में के देवास जिले में हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल इंदौर-बैतूल हाइवे के ननासा क्षेत्र में सोमवार को फिर एक दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार चार्टर्ड बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा की ओर जा रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने सामने से आ रही बाइक नंबर एमपी 41 एमआर 7023 को चपेट में लिया। घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय सतीश निवासी ग्राम थूरिया की मौके पर ही मौत हो गई। पिता कमल गंगवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल कमल गंगवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर के बाद बाइक चार्टर्ड बस के नीचे ही फंस गई थी।

आस-पास से निकल रहे लोगों ने घायल को बस से निकाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। वाहनों की तेज गति पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। पिछले एक माह में इस क्षेत्र के आसपास पांच से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.