Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

अऩियंत्रित होकर पलटी शराब से भरी कार, हादसे के बाद शराब के लिए लोगों में मची लूट

56

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज में देऱ रात शराब से भरी कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार 2 युवक बुरी तरह घायल हो गए। तो वहीं घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और भीड़ पर काबू पाया।

दरअसल, यह पूरी घटना औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की है जहां रविवार रात शराब से भरी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान लोग बीयर के लिए टूट पड़े। लोगों ने बीयर की कैन पर जमकर हाथ साफ किया।

वहीं बताया गया कि कार में बीयर काफी ज्यादा मात्रा में थी, जिसे दोनों युवक अवैध तरीके से भोपाल से नर्मदापुरम की ओर लेकर जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीयर की पेटियों को जब्त किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.