Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार में एक और पुल गिरा, मोतीहारी में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा था का ब्रिज, एक हफ्ते के अंदर तीसरी घटना

33

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. अररिया, सिवान के बाद अब मोतीहारी में पुल गिर गया है. मोतीहारी के घोड़ासहन में निर्माणाधीन पुल गिरा है. इस पुल पर अभी काम चल रहा था. यह पुल करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा था. इस पुल की ढलाई हो चुकी थी. ये पुल अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क पर बन रहा था. अररिया में 12 करोड़ की लागत से बकरा नदी पर बना पुल 18 जून को गिरा था. सिवान में 22 जून को गंडक नहर पर पुल गिरा था.

इस पुल को बनाने के लिए लगभग 40 फीट का एरिया बताया जा रहा है. लोगों के मुताबिक, पुल को बनाने के लिए रात के अंधेरे में पुल की ढलाई की जा रही थी. रात करीब 12 बजे पुल ध्वस्त हो गया. गांववालों का आरोप है कि सीमेंट और बालू का सही मिलान नहीं होने और ढलाई के लिए लगाए गए सेंट्रिंग के पाइप का कमजोर होने के कारण पुल ध्वस्त हुआ है.

मोटरसाइकिल से आए युवक ने हिलाया पुल का पाया

राज्य में लगातार पुल गिरने से कई सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं, कि आखिर पुल के निर्माण का दिखावा किया जा रहा है या पुल वाकई में लोगों की सुविधाओं के लिए बनाया जा रहा है. क्योंकि एक के बाद एक पुल का गिरना कोई आम बात नहीं है. इसके पहले अररिया और सिवान में भी हाल ही में दो पुल गिरे हैं. राहत वाली बात ये है कि जिस समय पुल गिरने की घटनाएं हुईं, उस पुल पर कोई मौजूद नहीं था. इससे किसी तरह के बड़े हादसे की खबर सामने नहीं आई.

गांववालों का आरोप है कि पुल को बनाने में लापरवाही की गई, जिसके कारण यह गिर गया, वहीं इस पुल को बनाने वाली कंपनी के मुंशी ने कहा है कि मोटरसाइकिल से एक युवक आया और एक पाया हिलाया, जिस कारण पुल ध्वस्त हो गया है. पुल के बनने से लोगों के बीच उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी, लेकिन अब उस आस पर कुछ और समय के लिए पानी फिर गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.