Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बस्तर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार! दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार... Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो... GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोप... रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच... छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे... Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा... Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सु... बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट

मिट्टी में दफन बच्ची की लाश को निकाला बाहर, फिर तांत्रिक को लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों को कहा- बेटी को लगाइए ऑक्सीजन

17

बिहार के भागलपुर के नवगछिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां झाड़-फूंक के चक्कर में मिट्टी में दफन मृत बच्ची के शव को निकाल कर परिजन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर से कहने लगे- बच्ची जिंदा है, ऑक्सीजन लगाइए. इतना ही नहीं, अस्पताल में एक महिला तांत्रिक झाड़-फूंक करने लगी. वह दावा करने लगी कि वह बच्ची को जिंदा कर देगी. जब डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो घरवालों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. बच्ची की मौत 24 घंटे पहले ही अस्पताल में हो चुकी थी.

नोनिया पट्टी के रहने वाले भगवान महतो की 10 महीने की बेटी हर्षिता कुमारी का पिछले दो दिनों से नवगछिया के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था, जहां उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे परिजन भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए. यहां डॉक्टरों ने बच्ची की मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार वाले बच्ची की लाश को नवगछिया लाए और करीब 4 बजे शाम में मिट्टी में दफन कर दिया.

महिला तांत्रिक ने किया था दावा

इसी बीच, गांव की झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी ने दावा किया कि मेरे शरीर पर भगवती आती है, तुम्हारी बच्ची जिंदा है, उसे अस्पताल ले कर चलो, मैं बच्ची को जिंदा कर दूंगी. इसके बाद परिवार वाले उसके झांसे में आ गए और मिट्टी में दफन बच्ची को जमीन से निकाल कर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से कहा कि बच्ची जिंदा है और इसे ऑक्सीजन दीजिए और झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही बच्ची का फूल और पानी से झाड़-फूंक करने लगी.

गांववालों ने किया हंगामा

जब डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है तो मृत बच्ची के परिजन और ग्रामीण अस्पताल में हंगामा करने लगे. इसके बाद अस्पताल प्रबंधक की ओर से नवगछिया थाने को फोन किया गया. इसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत किया गया और झाड़-फूंक करने वाली महिला सोनी देवी को कस्टडी में लेकर थाने लेकर गई.

24 घंटे पहले ही हो चुकी थी बच्ची की मौत

अस्पताल में हंगामा को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी परेशान हो गए. फिर पुलिस वालों ने उक्त महिला से कहा कि आप में शक्ति है. आप इस बच्ची को जिंदा करके दिखाइए, करिए जिंदा. जिसपर महिला यह कहती नजर आए कि मैंने यह नहीं कहा कि मैं जिंदा कर दूंगी मैं कह रही हूं कि ऑक्सीजन लगाकर देखिए कहीं उसकी सांसें चल रही होगी, क्योंकि बाहर वह हाथ हिला रही थी. हालांकि डॉक्टरों का साफ कहना है कि बच्ची की मृत्यु 24 घंटे पहले हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !