Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर...

‘एक होंठ कटे थे…’ नवजात बच्ची को गड्ढे में फेंक गईं दादी-नानी, कैसे बची जान?

42

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नवजात बच्ची को उसकी ही दादी और नानी गड्ढे में फेंककर फरार हो गईं. हालांकि, अब नानी और उसके मां-बाप की पहचान हो गई है. नवजात का एक होंठ कटा था. बच्ची की पहचान होने के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता को थाने बुलाया.

बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है. आज उसको बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा. परिजन ने पुलिस को बताया कि बच्ची के कटे होंठ के कारण वह डर गए थे. उनके पास इलाज कराने के लिए इतने पैसे भी नही थे, जो वह उसका इलाज करवा पाते. हालांकि उपरोक्त घटना की जानकारी बच्ची के पिता को नहीं हो पाई थी.

बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दरअसल, सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी असद की गर्भवती पत्नी सदफ को कई दिन पहले राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था. जहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था. नवजात बच्ची का एक होंठ कटा हुआ था. यह देखकर परिवार के लोग बर्दाश्त नहीं कर पाए. सोमवार को महिला की छुट्टी कराने से पहले नवजात-बच्ची की नानी और दादी उस बच्ची को एक झोले में डालकर गर्रा नदी किनारे निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय की बिल्डिंग के पास एक गड्ढे में डाल गई.

मजदूरों ने देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. तब तक महिलाएं भाग गई थीं. उसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था. जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. पुलिस ने अस्पताल में जानकारी जुटाने के बाद उसके पिता को थाने बुलाया.

बेटी के एक होंठ कटे थे

पिता ने कहा कि जन्म के बाद बेटी का एक होंठ कटा था. उसके पास इतने पैसे नहीं थे, जिससे वह इलाज करा पाते. फिलहाल पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन सुपुर्द कर दिया है. बच्ची के परिजन की काउंसलिंग की जा रही है. उसके बाद बच्ची उनके सुपुर्द की जाएगी. वहीं, चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा. आगे जो निर्णय होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.