Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

बांके बिहारी के लिए अमेरिका से आया खास चढ़ावा… देखकर भक्त भी हो गए निहाल

31

उत्तर प्रदेश के मथुरा की विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आए दिन कोई न कोई खास कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं. लेकिन इस वक्त ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ठाकुर बांके बिहारी महाराज सुबह शाम भक्तों को फूल बंगले में विराजमान होकर दर्शन दे रहे हैं. इसी बीच एक और खास चढ़ावा ठाकुर बांके बिहारी को अमेरिका से भेंट किया गया है, जिसे देखकर भक्त भी निहाल हो गए हैं. बांके बिहारी को डॉलर की माला धारण कराई गई है.

ठाकुर बांके बिहारी महाराज को डॉलर की माला भेंट कराई गई है, जो की एक विदेशी भक्त की ओर से भेजी गई थी और वह विदेशी भक्त अमेरिका का निवासी है. जब इस बारे में जानकारी ली गई और पूछा गया कि वह कौन है और क्या करता है तो बताया गया कि यह उसने गुप्त दान दिया है, जिसके बारे में वह कोई भी जानकारी शेयर नहीं करना चाहता.

डॉलर की माला धारण कराई

लेकिन जब ठाकुर बांके बिहारी महाराज को डॉलर की माला धारण कराई गई तो भक्त भी काफी आनंदित हो उठे और डॉलर की माला देखकर बोले की यह बांके बिहारी की विशेष कृपा है, जो इस भक्त ने बांके बिहारी महाराज को डॉलर की माला धारण कराई है. वहीं जब इस बारे में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के मुख्य सेवायत आशीष गोस्वामी से इस बारे में बात की गई तो आशीष गोस्वामी ने बताया कि वैसे तो ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अनेकों उपहार आते रहते हैं. लेकिन यह जो उपहार अमेरिकी भक्त ने भेजा है.

100 से 150 डॉलर का इस्तेमाल किया

इसके चलते विदेशी भक्त ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के धारण करने के लिए डॉलर की माला भेजी गई थी. इस डॉलर में लगभग 100 से 150 डॉलर का इस्तेमाल किया गया है. वहीं इस माला को ठाकुर बांके बिहारी महाराज को बनने के बाद धारण कराई गई. इसका फोटो भी सामने आया है. हालांकि ठाकुर बांके बिहारी महाराज के लिए इस तरह की सेवाएं होती रहती हैं. बस फर्क यह है कि कभी इनका प्रचार ज्यादा हो जाता है तो कभी नहीं होता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.