Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

दिल्ली-NCR में बारिश ने बदली मौसम की रंगत, वीकेंड पर सताएगी गर्मी?

42

शुक्रवार की दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है. बारिश होने और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. राजधानी दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और नोएडा में भी मौसम में बदलाव बना हुआ है.

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि शुक्रवार की दोपहर दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई थी कि, दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज दिन में हल्की बारिश की संभावना है.

भीषण गर्मी से मिली राहत

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. जून के महीने में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रिकॉर्ड किया गया. गर्मी के कहर से लोग कुलबुला उठे. दिन में हीट वेव से सड़के सुनी हो गईं थीं. लोग बेसब्री से सिर्फ मानसून आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. बुधवार की रात हल्की बारिश ने लोगों को रात दी थी. अब शुक्रवार को दोपहर में हुई बारिश से दिल्ली एनसीआर में तापमान में हल्की गिरावट आई है. दिल्ली का आरके पुरम, सदर बाजार इलाका, दिल्ली कैंट समते गुरुग्राम में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया.

वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे. हालांकि, कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं. इससे दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. शुक्रवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 157 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. इस बात की जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.