Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

शिवपुरी की बेटी स्वस्ति द्वारा गया भजन ‘राम आएंगे…’ मचा रहा धूम, पीएम मोदी ने भी सराहा

45

शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी में जन्मी बेटी स्वस्ति मेहुल जैन का भजन राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे… इन दिनों देश भर में धूम मचाए हुए है। दो जनवरी को रिलीज हुए इस भजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहते हुए एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है।

स्वस्ति ने नईदुनिया से बातचीत में बताया कि यह केवल भजन नहीं, एक भक्त का अपने भगवान के प्रति समर्पण है। दिल्ली में रह रही स्वस्ति ने बताया कि यूं तो कई भजन गाए हैं, परंतु राम मेरे और पूरे परिवार के आराध्य देव हैं। ऐसे में वह हमारे रोम-रोम में और दिल-दिमाग में बसे हुए हैं। जब राम मंदिर पूर्ण होकर उनकी प्रतिष्ठा होने पर क्या होगा, यह मेरे मन में चल रहा था तो जो कुछ दिल और दिमाग से निकला, उसने भजन का रूप ले लिया।

स्वस्ति के स्वजन ने बताया कि स्वस्ति बचपन से ही गाती थीं और कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई शिवपुरी में ही की। इसके बाद वह ग्रेजुएशन करने के लिए दिल्ली गईं तो उन्होंने अपने गाने के शौक को अपना करियर बना लिया। स्वस्ति का पहला गाना फिल्म बाला में न गोरिया आया था। अब इंटरनेट मीडिया पर उनके लाखों फालोअर हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भक्तों को करेंगी भाव विभोर

स्वस्ति मेहुल जैन को 22 जनवरी को अयोध्या में आमंत्रित किए गए लोगों में शामिल किया गया है, ताकि वह अपनी रचनाओं से जनमानस को राम की भक्ति से ओतप्रोत कर दें। स्वस्ति का यह भजन राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे… प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में तो राम भक्तों को भाव विहोर करेगा ही, साथ ही टेलीविजन के माध्यम से पूरे भारत के लोगों को यह बताएगा कि राम आएंगे तो क्या-क्या होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.