Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध...

पेट्रोल-डीजल लेने गोवा जा रहे हैं इस स्टेट के लोग, कहीं ये नहीं वजह

53

कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाए जाने से पेट्रोल 100 रुपए के आंकड़े को पार कर गया है. वहीं डीजल के रेट भी काफी हाई हैं. ऐसे में कर्नाटक और गोवा की सीमाओं पर सटे हुए जिलों के गोवा की ओर से मूव कर रहे हैं. जहां पर पेट्रोल और डीजल दोनों ही कर्नाटक के मुकाबले काफी सस्ता मिल रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर कर्नाटक के कौन से जिले के लोग गोवा में जाकर सस्ते पेट्रोल और डीजल का लाभ ले रहे हैं.

कर्नाटक के इस जिले लोग जा रहे हैं गोवा

उत्तर कन्नड़ जिले में कारवार गोवा के काफी करीब है, गोवा राज्य के पेट्रोल स्टेशन कारवार से 15 किलोमीटर के बाद देखें जा सकते हैं. इसलिए कारवार के लोग कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल भरवाने के बजाय सीधे गोवा जाकर अपनी गाड़ियों में फ्यूल भरवा रहे हैं. जिसकी वजह से गोवा के पेट्रोल पंपों को काफी मुनाफा भी हो रहा है.

वहीं दूसरी ओर कारवार में पेट्रोल पंप खाली पड़े हैं. यहां के लोग महंगा पेट्रोल और डीजल खरीदने को तैयार नहीं हैं. कर्नाटक में शराब के दाम तो ऊंचे हैं ही, अब पेट्रोल के दाम भी बढ़ गए हैं. पहले सीमा पर कारवार के लोग अवैध रूप से केवल गोवा की शराब लाते थे और बेचते भी थे. अब गोवा की शराब के साथ-साथ कैन में पेट्रोल और डीजल भी अवैध रूप से गोवा की सीमा पार करके कर्नाटक में लाया जा रहा है.

कीमत में कितना अंतर है?

कारवार में अब पेट्रोल की कीमत 104.70 और डीजल की कीमत 90.57 है. पावर पेट्रोल का रेट 111.2 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, गोवा में पेट्रोल की कीमत 95.73 रुपउ है. अभी डीजल का रेट 88.26 है, जबकि पावर डीजल का रेट 102.24 है. अगर दोनों कीमतों की तुलना की जाए तो गोवा में पेट्रोल की कीमत -8.97, पॉवर पेट्रोल की कीमत -8.96, डीजल की कीमत कर्नाटक की कीमत से 2.29 कम है. इसलिए, गोवा सीमा के पास के लोग अपने वाहनों में फ्यूल भरवाने के लिए इस क्षेत्र में आते हैं. गोवा में दरें सबसे कम हैं. कर्नाटक के लोगों का कहना है कि हममें से कई लोग फ्यूल ईंधन भराने के लिए यहां आते हैं और इससे हमारी सेविंग होती है. जैसे ही कर्नाटक में फ्यूल की कीमतें बढ़ रही हैं, कारवार के लोगों ने गोवा का रुख किया है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

  1. नई दिल्ली: पेट्रोल रेट: 94.72 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.62 रुपए प्रति लीटर
  2. कोलकाता: पेट्रोल रेट: 103.94 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.76 रुपए प्रति लीटर
  3. मुंबई: पेट्रोल रेट: 104.21 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.15 रुपए प्रति लीटर
  4. चेन्नई: पेट्रोल रेट: 100.75 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.34 रुपए प्रति लीटर
  5. बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 102.86 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.94 रुपए प्रति लीटर
  6. चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 94.24 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 82.40 रुपए प्रति लीटर
  7. गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 95.19 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.05 रुपए प्रति लीटर
  8. लखनऊ: पेट्रोल रेट: 94.65 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.76 रुपए प्रति लीटर
  9. नोएडा: पेट्रोल रेट: 94.83 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.96 रुपए प्रति लीटर

मार्च में सस्ता हुआ था पेट्रोल

लोकसभा चुनाव से पहले देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपए की फ्लैट कटौती की गई थी. ये कटौती करीब दो साल तक फ्यूल की कीमतों को फ्रीज रखने के बाद हुई थी. जिसके बाद एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि इस कटौती की वजह से देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 30 हजार करोड़ रुपए के मुनाफे का नुकसान हो सकता है. मौजूदा समय में कच्चे तेल के दाम कई दिनों से 85 डॉलर प्रति डॉलर से नीचे चल रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.