Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘हेल्पलाइन से हेल्प लेने चले थे, बैंक खाते से उड़ गए पैसे’… साइबर फ्रॉड का ये तरीका जान उड़ जाएंगे होश

47

टेक्नोलॉजी से जिंदगी जितनी आसान हो गई है उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. आजकल सबसे ज्यादा दिक्कतें साइबर फ्रॉड के रूप में सामने आ रही हैं. जागरूकता के बावजूद हर रोज साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी नए-नए तरीके निकालकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं. ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के कानपुर से जहां हेल्पलाइन से मदद लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया.

कानपुर निवासी जयदीप वर्मा अपने किसी परिचित को कुछ पैसे ट्रांसफर कर रहे थे. गलती से वो पैसे कहीं और ट्रांसफर हो गए. इस मामले में मदद लेने और शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्होंने गूगल पर बैंक का हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और फोन मिलाकर गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत की. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने जयदीप को पूरी तरह से हिला दिया.

बैठे-बैठे उड़ गई 1,75,200

हेल्पलाइन नंबर पर बैठे व्यक्ति ने जयदीप वर्मा से एक एप डाउनलोड करवाया और बैंक की जानकारी लेकर 1,75,200 रुपए बैंक खाते से उड़ा दिए. पैसे निकलने का मैसेज आने पर उनको एहसास हुआ की यह फर्जी हेल्पलाइन नंबर है और उनके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है. इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल से संपर्क किया. डीसीपी अपराध और साइबर क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया की शिकायत मिलने के तुरंत बाद साइबर टीम हरकत में आई और फ्रॉड ट्रांजेक्शन को फ्रीज करवाकर पीड़ित व्यक्ति को पैसे वापस करवा दिए गए.

साइबर टीम ने लिया एक्शन

पैसे मिलने पर जयदीप ने राहत की सांस ली और साइबर टीम को धन्यवाद भी दिया. डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है और किसी भी हालत में किसी से अपने बैंक की जानकारी शेयर नहीं करनी है. हालांकि, जयदीप के पैसे उन्हें वापस मिल गए, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी महनत की कमाई को साइबर अपराधी ऐसे ही उड़ा लेते हैं और उनको कई दिनों तक पुलिस स्टेशन के चक्कर कांटने पड़ जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.