Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सागर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता – पुत्र की दर्दनाक मौत, खेत में काट रहे थे लकड़ी..

36

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया पाठक में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि अचानक तेज बारिश होने लगी जिसके बाद पिता – पुत्र पेड़ के नीचे बैठ गए थे। तभी अचानक बिजली गिर गई ,दोनों अपने खेत में पेड़ से लकड़ी काट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को देवरी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परषोत्तम अपने बेटे राजेश के साथ खेत पर गए थे।

यहां पर खेत में लगे पेड़ से वह लकड़ियां काट रहे थे। अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी थी। जिसके बाद वह दोनों पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिसकी चपेट में पिता – पुत्र आ गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पिता – पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाया और रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई थी, मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे मृतकों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना था कि राजेश की 2 साल पहले ही शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.