Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

हिंदू इलाकों का पानी मुस्लिम इलाकों में दिया जा रहा… BJP नेता का दिल्ली सरकार पर कैसा आरोप?

57

दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. आलम ये है कि दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी के टैंकर के ऊपर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पानी को लेकर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. दिल्ली जल संकट को लेकर सियासी जंग भी शुरू हो गई है.

बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. वहीं, इस बीच दिल्ली में पानी सप्लाई को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि हिंदू इलाकों का पानी मुस्लिम इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है. मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में पानी के भयानक संकट का सबसे बड़ा कारण जानकार आप चौंक जा

मुस्लिम इलाकों में एक्स्ट्रा पानी सप्लाई

उन्होंने कहा कि हिंदू बहुल इलाकों का पानी रोककर मुस्लिम इलाकों में एक्स्ट्रा सप्लाई की जा रही है. हिंदुओं को लोकसभा में मोदी को वोट देने की सजा दी जा रही है. यमुना विहार, मौजपुर, गोकुलपुरी का पानी सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी में भेजा जा रहा है. आईपी एक्सटेंशन का पानी अल्लाह कॉलोनी को दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर, करोल बाग, आनंद पर्वत का पानी जामा मस्जिद, मटियामहल को दिया जा रहा है. बकरीद पर अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करने के बहाने ये पानी डाइवर्ट किया गया है. धर्म के आधार पर जल बोर्ड के पानी का वितरण तुरंत रुकना चाहिए.

दिल्ली जल बोर्ड केजरीवाल के अंडर

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि AAP के भ्रष्ट विधायक आज केंद्र सरकार के जल मंत्री सीआर पाटिल जी के यहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं. दिल्ली जल बोर्ड केजरीवाल के अंडर है. यहां तक कि दिल्ली जल बोर्ड में एलजी की भी कोई भूमिका नहीं है. एक ओर केजरीवाल गैंग खास इलाकों में पानी भेजकर बाकी दिल्ली में संकट पैदा कर रहा है. वहीं दूसरी और अपनी असफलताएं से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. ये नौटंकी अब ज़्यादा चलने वाली नहीं.

पानी जैसी चीज पर हिंदू-मुसलमान कर रहे- AAP विधायक

कपिल मिश्रा के बयान पर सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पानी जैसी चीज पर हिंदू मुसलमान कर रहे हैं. हवा पानी सभी के लिए बराबर है. विधायक दिलीप पांडे, राजेंद्र पाल गौतम, राखी बिड़लान, प्रवीण देशमुख, पवन शर्मा, एसके बग्गा और करतार सिंह तंवर जल मंत्री सीआर पाटिल के यहां पहुंचे थे.

दिल्ली में पानी किल्लत पर प्रदर्शन तेज

दिल्ली में हर दिन जल संकट गहराता जा रहा है. अलग-अलग इलाकों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. दिल्ली में पानी किल्लत पर प्रदर्शन तेज हो गया है. कल यानी शनिवार को कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया था. बीजेपी आज फिर दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.