Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर में बर्थडे पार्टी में हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

72

 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना इंदौर के छत्री पुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में उसके रिश्तेदार युवक को हिरासत में लिया है।

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात शिवा ,कान्हा और अन्य दोस्त बर्थडे पार्टी बना रहे थे। बर्थडे पार्टी के दौरान सब ने जमकर शराब पी और अपने-अपने घर चले गए इसी बीच कान्हा शिवा के घर पहुंचा और उसे छत पर लेकर गया। वहां विवाद के दौरान शिवा को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कान्हा को हिरासत में लिया है। वहीं डीसीपी डॉक्टर ऋषिकेश मीणा ने बताया किसी लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है। शिवा की मां ने इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई है। छत्रीपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कान्हा को हिरासत में लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.