Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नोएडा में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 जिलों की दमकल टीम बुझाने में जुटी

20

नोएडा के सेक्टर-67 B ब्लॉक स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई. आनन-फानन में फैक्ट्री की प्राइवेट दमकल यूनिट आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग को काबू में नहीं पाया जा सका. उल्टा आग पास की दो बिल्डिंगों में स्थित मेडिसन वेयर हाउस में लग गई. आग की भयावह स्थिति देख आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आग को बुझाते हुए चार घंटे से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन आग अभी तक काबू में नहीं आई है. नोएडा के अलावा बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद की फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है.

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नोएडा सेक्टर-67 B ब्लॉक में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई. आग आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और कंपनियों में न फैले, इसको देख कंपनी के प्राइवेट दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि पास की दो और बिल्डिंगों में फैल गई. इन दो बिल्डिंगों में मेडिसिन वेयर हाउस था. आग के फैलने की स्थिति गंभीर देख आनन-फानन में नोएडा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई.

बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद से भी बुलाई गई गाड़ियां

आग की भयावह स्थिति देख मदद के लिए बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद की फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी नोएडा, प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-67 के B ब्लॉक के प्लॉट नंबर-57 में बनी एक बिल्डिंग में गारमेंट्स का काम होता था. शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इसी बिल्डिंग में आग लग गई. आग धीरे-धीरे पास की दो और बिल्डिंगों में पहुंच गई. दोनों बिल्डिंगों में मेडिसन वेयर हाउस था.

अग्निशमन अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

अग्निशमन अधिकारी नोएडा, प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हैं. करीब चार घंटे से आग को बुझाया जा रहा है. आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बिल्डिंग में आग कैसे लगी, ये जांच के बाद ही पता लग सकेगा. अभी हमारी प्राथमिकता आग को काबू में पाने की है. इस आग को बुझाने के लिए पास के जिलों की भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.