Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

हाई अलर्ट में दो युवकों की हत्या, शीतला माता राेड पर सड़क के किनारे मिले शव

56

मुख्यमंत्री शनिवार को ग्वालियर आएंगे। इस वजह से शहर में हाई अलर्ट है। लेकिन इस हाइ अलर्ट में शहर के कंपू थाना क्षेत्र के तहत शीतला माता रोड पर दो युवकों की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के शव सड़क के किनारे मिले हैं। सुबह जब लोग सड़क से गुजरे तो उन्हें शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कंपू थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि शीतला माता रोड पर सड़क के किनारे शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवकों का सिर कुचला गया है। जिन पत्थरों से उनका सिर कुचला गया है, वे भी पास में पड़े हुए हैं। साथ ही शव के पास पुलिस को एक बैग भी मिला है। लेकिन बैग में युवकों की पहचान से जुड़ी कोई चीज नहीं मिली। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास करना शुरू कर दिया है।

 

एक मृतक है दिव्यांग

यह भी पढ़ें

मरने वाले युवकों में एक युवक दिव्यांग है। दिव्यांग युवक के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। हालांकि दूसरे युवक के शरीर पर कपड़े हैं। मरने वालों की जेब भी किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उनकी शिनाख्त हो पाती।

 

पुलिस पर सवालिया निशान

 

 

शनिवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ग्वालियर आने वाले है। इस वजह से पुलिस हाई अलर्ट पर थी। बावजूद इसके शीतला माता रोड पर दो युवकों की हत्या हो गई। ऐसे में पुलिस के गश्त सहित कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.