Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बन जाते हैं तीनों सेनाओं में अफसर, आर्मी और नेवी चीफ भी यहीं से पढ़े

35

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी रीवा सैनिक स्कूल के ही छात्र हैं।

नेवी और आर्मी के चीफ स्कूल समय से ही हैंअच्छे मित्र

यहां पर दोनों ने एक साथ पढ़ाई की थी। दोनों स्कूल के समय से अच्छे मित्र भी हैं, दोनों ही विंध्य क्षेत्र से आते हैं। नौसेना के दिनेश कुमार सतना जिले के रहने वाले हैं और आर्मी के नए चीफ रीवा जिले के रहने वाले हैं मध्य प्रदेश के लिए यह खुशी की बात है कि दो सेनाओं का भार मध्य प्रदेश के लालों पर है। रीवा में मौजूद सैनिक स्कूल की स्थापना 20 जुलाई 1962 को की गई थी।

यहां पर एडमिशन टेस्ट के जरिए होता है और क्लास 6 से यहां पर दाखिला होता है। बताया जाता है कि एक हजार के करीब अफसर सेना में इसी स्कूल के छात्र हैं। यहां पर छात्रों के लिए सारी सुविधाएं हैं। इस स्कूल में रिटेन टेस्ट के जरिए दाखिला किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.