Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

हथियारों का जखीरा, DIG-SSP पर फायरिंग, 1 जवान शहीद… कठुआ में तबाही मचाने के मंसूबे से उतरे थे दहशतगर्द

77

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है और अन्य को जल्द ढेर किया जा सकता है. ये एनकाउंटर हीरानगर में हुआ है. इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. कठुआ हमले में DIG-SSP बाल-बाल बच गए. आतंकियों ने पुलिस के काफिले पर ही फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने ताबड़तोड़ 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की.

DIG-SSP पर किए गए हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए. बताया गया है कि ये हमला सुबह करीब साढ़े तीन बजे किया. अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में तड़के करीब तीन बजे छिपे एक आतंकवादी की गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं, जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों में तीन आतंकी घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना रविवार को जम्मू संभाग रियासी जिले में हुई थी, जहां आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया था. इस हमले में आतंकियों ने ड्राइवर को गोली मारी थी, जिसकी वजह से बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हुए.

मारे गए आतंकी के कब्जे से बरामद हुआ गोला-बारूद

इसके बाद मंगलवार को कठुआ जिले में आम नागरिकों ने सुरक्षाबलों को जानकारी दी कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं. सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान दहशतगर्दों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है, जबकि दूसरा आतंकी मौके से फरार हो गया. उसके मार गिराने के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है. वहीं, हमले में एक नागरिक घायल हुआ है, जिसका इलाज किया जा रहा है.

सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी से बड़ी संख्या गोला-बारूद बरामद हुआ है. उसके कब्जे से AK 47 की 3 मैगजीन मिली हैं, ये मैगजीन 30-30 राउंड की हैं. 1 मैगजीन में 24 राउंड मिले, 75 राउंड अलग-अलग पॉलीथिन में मिले. इसके अलावा 3 जिंदा ग्रेनेड, 1 लाख की करेंसी और खाने की चीजें बरामद की गई हैं, जोकि पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखे चने और बासी चपाती हैं. यही नहीं, पाकिस्तान में बनी दवाइयां और दर्द निवारक इंजेक्शन और 1 सिरिंज मिली. A4 बैटरी के 2 पैक, 1 हैंडसेट टेप में लिपटा हुआ बरामद हुआ है, जिसमें एंटीना है और 2 तार लटके हुए हैं.

डोडा में आतंकियों का हमला, 6 जवान घायल

वहीं, बीती रात कठुआ हमले के बाद डोडा में भी आतंकियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवान घायल हुए हैं, जबकि 1 पुलिस एसपीओ घायल हुआ है. सभी घायलों का इलाज एसडीएच भद्रवाह अस्पताल में किया जा रहा है. आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सुरक्षाबल मुस्तैद नजर आ रहे हैं. साथ ही साथ जिन इलाकों में आतंकी घटनाएं सामने आई हैं वहां सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है ताकि आतंकी किसी भी सूरत में भाग न पाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.