Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

कोलकाता केस: दरिंदगी का शिकार हुई डॉक्टर बिटिया को मिलेगा न्याय? सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई

66

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या को लेकर रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां डॉक्टर अपनी सुरक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं वहीं, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है. इस बीच डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट बड़ी सुनवाई करने जा रहा है. इस मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वत: संज्ञान लिया है और इस केस को आज लिस्ट में ऊपर रखा है.

हालांकि इस बीच दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने याचिका दायर कर स्वत: संज्ञान मामले में उसे भी पक्षकार बनाने की अपील की है, जबकि फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने अपने वकीलों के जरिए सुप्रीम कोर्ट में स्वत: संज्ञान जनहित याचिका में इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर किया है.

बंगाल के राज्यपाल राष्ट्रपति से मिलेंगे

वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. राज्यपाल सुबह करीब 10 बजे के करीब गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति से भी मिलने के लिए समय मांगा है.

इससे पहले राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के हालात को लेकर कहा कि राज्य में लोकतंत्र का पतन हो रहा है और प्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है. राज्य सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील है. उन्होंने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा और उनके सामने सभी सांविधानिक विकल्प खुले हैं.

इस केस में कानूनी और सियासी हलचल के साथ ही विरोध प्रदर्शन भी जारी है. कोलकाता में पीड़िता की बचपन की दोस्त ने ब्लैक रिबन बांधकर विरोध जताया है, जबकि कोलकाता में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दीवार पर चित्र उकेर कर अपना विरोध और पीड़ित परिवार के लिए एकजुटता व्यक्त की है.

बंगाल सरकार ने SIT का किया गठन

इधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए आईपीएस डॉक्टर प्रणव कुमार के अगुवाई में एक SIT का गठन किया है. पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष के खिलाफ आरोप सामने आने के बाद इसका गठन किया गया. टीम में मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी वकार रजा, सीआईडी के डीआईजी सोमा दास मित्रा और कोलकाता पुलिस की डीसीपी इंदिरा मुखर्जी भी शामिल होंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.