Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम जाते वक्त ट्रक से भिड़ा ऑटो, उड़े परखच्चे; 7 लोगों की मौत

38

मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां महोबा से बागेश्वर धाम जाते समय ऑटो और ट्रक की टक्कर में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा NH39 हाइवे पर हुआ है. भीषण सडक हादसे में घायल होने वाले लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. घटना सुबह 5 बजे हुई. हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. मृतकों में बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं.

हादसा काफी भीषण था. जानकारी के मुताबिक, ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारियां सवार थीं. ये सभी श्रद्धालु स्टेशन से बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे. बागेश्वर धाम रक्षा बंधन और जन्माष्टमी में भगवान के दर्शन करने के लिए काफी श्रद्धालू आए थे. सभी सवारियां स्टेशन से बाहर आकर सवारी वाले ऑटो में सवार हुई थीं.

क्षमता से ज्यादा थीं सवारियां

ऑटो चालक ने ज्यादा सवारियां होने की वजह से ऑटो की क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठा लीं. इसके साथ ही सवारियों का सामान भी ऑटो के ऊपर रखा हुआ था. इसी बीच ऑटो की तेज रफ्तार और ओवरलोड होने के कारण वह आगे जाकर एक ट्रक से भिड़ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. इसके अलावा इस दर्दनाक हादसे में लगभग सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई.

झांसी खजुराहो हाईवे के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा झांसी-खजुराहो हाईवे एनएच 39 के पास हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. रास्ते में जा रहे दूसरे यात्रियों ने घायल हुए यात्रियों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को फोन किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. लोगों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.