Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का कुलविंदर कौर को कोई अफसोस नहीं बहन से मुलाकात के बाद बोले शेर सिंह

44

बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उनकी रिहाई के लिए किसान आवाज बुलंद किए हुए हैं. पंजाब किसान कांग्रेस खुलकर कुलविंदर के समर्थन में आ चुकी है और मामले की जांच की मांग कर रही है. मंगलवार को कुलविंदर के भाई शेर सिंह ने उनसे मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया.

शेर सिंह ने कुलविंर से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी बहन ने भावनाओं में बहकर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था. वो किसान आंदोलन पर कंगना के दिए गए बयान से आहत थी. हालांकि, थप्पड़ मारने का उसे बिल्कुल भी अफसोस नहीं है. अगर उसी समय कंगना रनौत पर कोई कार्रवाई की गई होती तो आज ये नौबत ना आती. हम बहन के साथ हैं.

कंगना के पुराने बयान से नाराज थी कुलविंदर: भगवंत मान

बीते दिन इस मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी बयान आया था. उन्होंने कहा था कि कुलविंदर शायद कंगना के पुराने बयान से नाराज थी.उसके अंदर गुस्सा था. कंगना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि चाहे कोई अभिनेत्री हो या सांसद, यह कहना गलत है कि पंजाब आतंकवादी राज्य है.

घटना के बाद आरोपी कुलविंदर ने कही थी ये बात

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद चुनी गईं कंगना रनौत को गुरुवार को दिल्ली जाना था. उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी. वो सिक्योरिटी चेक के बाद आगे बढ़ी ही थीं कि सीआईएसएफ जवान कुलविंदर ने उनको थप्पड़ मार दिया. घटना के दिन ही आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया था.

आरोपी कुलविंदर पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं. उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा रहा है. घटना के बाद कुलविंदर ने कहा था कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपये के लिए महिलाएं किसान आंदोलन में बैठी हैं. क्या ये (कंगना) वहां बैठी थीं. मेरी मां वहां बैठी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.