Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर हड़पे लाखों रुपए… विरोध करने पर परिवार पर किया पथराव

83

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू समुदाय की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. निजी होटल ले जाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई. आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. वायरल करने की धमकी देते हुए उससे घर में रखे जेवर और नगदी मंगा ली. परिजनों को जब मालूम हुआ तो उन्होंने आरोपी लड़के के घर शिकायत की.

मामले को लेकर विवाद बढ़ गया. दोनों ओर से मारपीट हो गई. आरोपियों ने पथराव कर पीड़ित परिजनों के 6 लोगों को घायल कर दिया. घटना से भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं में गुस्सा पनप गया. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने थाने का घेराव कर डाला. पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लिया है.

11वीं की छात्रा है पीड़िता

देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी गोंडा रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है. आरोप है कि पड़ोस के ही गुरुद्वारा मोहल्ले का रहने वाला दूसरी समुदाय के युवक चाहत कुरैशी ने उसकी बेटी का स्कूल ओर कोचिंग को आते जाते वक्त पीछा करते हुए बहला फुसलाकर उसकी अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

आरोपी लड़के को दे दिए जेवर व रकम

पीड़ित का आरोप है कि 10 जून को उनकी बेटी ने सोने चांदी के आभूषण समेत घर के अंदर रखे 3 लाख से ज्यादा नगद रुपए निकाल कर रेलवे रोड पर खड़े चाहत कुरैशी को दे दिए. जिसके बाद वह अपने घर वापस आ गई. इस दरमियान जब परिवार के लोगों ने घर के अंदर रखें नगद रुपए और सोने चांदी के आभूषण को गायब देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने जब अपनी बेटी से जानकारी की तो वह रोने लगी. उसने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई.

होटल में किया रेप का प्रयास

लड़की का आरोप है कि एक दिन चाहत उसे स्कूल से एक निजी होटल में ले गया. वहां उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की गई. उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना ली. वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा. उसने पीड़ित लड़की से घर में रखे पैसे और जेवर लाकर उसे देने का दबाब बनाया. फोटो और वीडियो वायरल न हो इस डर से पीड़िता ने उसके कहना माना.

लाठी डंडों से किया हमला

जब पीड़िता के परिजनों ने इस बात विरोध आरोपी लड़के के परिजनों से किया तो उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया. उन्हें बेरहमी से मारपीट कर पथराव कर दिया. आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

इस वारदात से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया. सैकड़ो की तादाद में भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाने पहुंच गए. थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबंग लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर थाना परिसर में जमकर हंगामा किया. थाना परिसर में हंगामा होता हुआ देख पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

क्षेत्राधिकार प्रथम अभय कुमार पांडे ने बताया कि थाना देहली गेट क्षेत्र का एक प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया है. जहां थाने पर देर रात करीब 10 बजे एक वादी के द्वारा तहरीर दी गई. इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाने पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए अन्य विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.