Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमेठी में भीषण हादसा, बाइक में बोलेरो ने मारी टक्कर फिर खुद पेड़ से जा टकराई, 5 की मौत

51

उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. एक बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद बोलेरो खुद भी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. बोलेरो में मुस्लिम परिवार के 6 लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

हादसा जामो भादर चौराहे के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि बुलेट पर सवार होकर दुर्गेश उपाध्याय बहन वंदना देवी और भांजे रुद्र को लेकर अपने घर अयोध्या के भावापुर जा रहे थे. इस दौरान बुलेट से सड़क पार कर रहे थे, तभी सुल्तानपुर की तरफ से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी. इसके बाद बोलेरो भी पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बुलेट पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई. वहीं बोलेरो पर सवार शाहनूर और शबनम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

बोलेरो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. ये सभी सुल्तानपुर के स्लामगंज गंज के रहने वाले थे. ये लोग दारी अमेठी के धराई माफी गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना भेज दी गई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को ले जाने के लिए अयोध्या से दुर्गेश उपाध्याय का परिवार अमेठी के लिए निकल गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सर्किल सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह बुलेट बाइक और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.