Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुख्य सचिव के पास पहुंचा शिक्षा विभाग और पटना DM का विवाद, जिलाधिकारी ने CS को पत्र लिखकर की ये मांग

36

पटना: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से राज्य के स्कूलों को बंद करने का मामला अब बिहार के मुख्य सचिव के पास तक पहुंच गया है या यूं कहें कि शिक्षा विभाग और पटना डीएम का विवाद CS तक पहुंच गया है। इस संबंध में पटना के डीएम ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। चन्द्रशेखर सिंह ने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पत्र का कड़ा जवाब देने के दो दिन बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को एक पत्र लिखा है।

डीएम ने मुख्य सचिव से पूरे मामले की समीक्षा कर इसका हल निकालने की गुजारिश की है। पटना जिलाधिकार डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मुख्य सचिव को शीतलहर की वजह से सरकारी विद्यालयों को बंद करने के संबंध में जारी आदेश की वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के बीच स्कूल बंद किए जाने के संदर्भ में अंतहीन पत्राचार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने पत्र के जरिए ये कहा गया है कि पटना जिले में शीत दिवस की स्थिति और कम तापमान जारी रहने से बच्चों के हेल्थ और जीवन पर खतरे की संभावना को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत आठवीं तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए 23 जनवरी को इसे 25 जनवरी तक विस्तारित किया गया।

इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 22 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करने के संबंध में जारी आदेश में शिक्षा विभाग का 20 जनवरी को जारी आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने का उल्लेख करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों को खुला रखने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने 22 जनवरी को उपर्युक्त परिस्थिति और जिला दंडाधिकारी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को विस्तार से अवगत कराया गया। इसके बाद फिर शिक्षा विभाग ने 23 जनवरी को जारी पत्र द्वारा विभिन्न प्रकार की आपत्तियों का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट की मांग की है। डीएम ने मुख्य सचिव से इस मामले में अपने स्तर से पूरे मामले की समीक्षा कर उचित समाधान करने का अनुरोध किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.