Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

ऑस्ट्रेलिया में फिलिप आइलैंड पर बड़ा हादसा, छुट्टियां मना रहे भारतीय परिवार के 4 सदस्यों की मौत

39

केनबराः ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में फिलिप आइलैंड पर हुए एक बड़े हादसे में  समुन्द्र तट पर पानी में डूबकर चार भारतीयों की मृत्यु हो गई । भारतीय उच्चायोग, कैनबरा ने इस घटना की पुष्टि की है। मृतको में  फगवाड़ा के समाजसेवी सोंधी परिवार की बहु भी बताई जा रही है जो  आस्ट्रेलिया घूमने गई हुई थी। मृतका की पहचान रीमा सोंधी फगवाड़ा  (पंजाब) के रूप में हुई है।

विक्टोरिया पुलिस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित फॉरेस्ट केव्स में चार लोगों जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है को पानी से निकाला गया और सीपीआर दिया गया। बाद में तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया है। इनमे से एक की पहचान फगवाड़ा निवासी रीमा सोंधी है। गंभीर हालत में चल रहे एक अन्य परिजन को विमान से अल्फ्रेड अस्पताल ले जाया गया है। 25 जनवरी को, भारतीय उच्चायोग ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया में हृदयविदारक त्रासदी: फिलिप आइलैंड, विक्टोरिया में डूबने की घटना में 4 भारतीयों का जीवन चला गया। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। @cgimelbourne टीम मृतकों के मित्रों के साथ सभी आवश्यक सहायता के लिए संपर्क में है।”

मृतका  रीमा सोंधी के पारिवारिक सदस्य  दीपक सोंधी ने बताया कि उसकी भाभी रीमा सोंधी उसके भाई संजीव सोंधी के साथ कुछ दिन पहले फगवाड़ा से आस्ट्रेलिया अपने परिजनों से मिलने गई थी।  फिलिप द्वीप जहां पर  हादसा हुआ वहां रीमा सोंधी सहित उनके मायके परिवार से दो रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है, जबकि जबकि एक अन्य को गंभीर है। दीपक सोंधी ने बताया कि घटना के वक्त उनकी भाभी रीमा सोंधी के  साथ उनका भाई संजीव सोंधी भी मौजूद था। संजीव सोंधी पानी में डूबने से बाल-बाल बच गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.