Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

46

राखी सावंत को दो दिन पहले यानी 15 मई को सीने में हुए दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उनके एक्स-हसबैंड ने इस दौरान राखी की हेल्थ अपडेट भी मीडिया के साथ शेयर की थी. अब खुद राखी सावंत ने बताया है कि उन्हें असल में क्या हुआ है. राखी सावंत बोलीं, “मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी, मैंने कभी किसी का बुरा नहीं किया है. दरअसल 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर है. और शनिवार 18 मई को डॉक्टर इसकी सर्जरी करने वाले हैं. मैं ज्यादा बातचीत कर नहीं सकती, लेकिन रितेश आपके साथ कल अस्पताल का पता शेयर करेंगे.”

आगे राखी सावंत ने कहा, “जब सर्जरी करके ट्यूमर बाहर आएगा तब मैं वो सबको दिखाने वाली हूं. मैं फिलहाल मेडिकेशन पर हूं. ऑपरेशन से पहले बहुत सारी चीजें रिकवर करनी पड़ती हैं. बीपी है, और भी कुछ है. मुझे नहीं पता, मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस हूं. डॉक्टर मेरे शरीर में हर चीज परफेक्ट करेंगे. शनिवार को मेरी सर्जरी होगी. मेरे डॉक्टर देश के नंबर वन डॉक्टर हैं, यहां सब कुछ अच्छा है, चिंता की जरूरत नहीं है. मैं बचपन से अभी तक हर चीज से लड़ी हूं, तूफान से टकराई हूं. लेकिन कभी हारी नहीं हूं मैं.”

जल्द होगी ट्यूमर की सर्जरी

भावुक राखी ने आगे कहा, “मैं ऑपरेशन थिएटर में भी लड़ूंगी. मुझे कुछ नहीं होगा, मेरी मां का आशीर्वाद मेरे साथ है. मैं फाइटर हूं, मैं वापस आऊंगी. छोटा सा ट्यूमर ही तो है. फिर से मैं नाचूंगी, गाऊंगी. फिर से लोगों का मनोरंजन करूंगी. मैं उस दिन सुबह डांस कर रही थी. घर आकर मुझे दर्द होने लगा, मैं बेहोश हो गई. रितेश जी मुझे तुरंत अस्पताल लेकर गए. ट्रीटमेंट के बाद पता चला कि मुझे ट्यूमर है. लेकिन मुझे विश्वास है कि मैं ठीक होकर फिर से वापसी करूंगी. फिर से डांस करूंगी. और सबका खूब मनोरंजन करूंगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.