Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

आइसक्रीम में निकला कीड़ा, ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया वायरल

41

गर्मियों में आइस्क्रीम की डिमांड बढ़ जाती है। बच्चे के साथ साथ बढ़ों की भी यह पहली पसंद बन जाती है। लेकिन यदि आइस्क्रीम में कीड़ा निकल आए तो तहलका मचना लाजमी है। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के बुधनी जिले के भैरूंदा में जहां आइस्क्रीम में कीड़ा निकलने का एक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बुधनी के भैरूंदा का है जहां एक व्यक्ति ने आइस्क्रीम लेकर खाई, लेकिन उस आईस्क्रीम में खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। जिसका वीडियो बनाकर उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

वीडियो में बताया गया कि भैरूंदा आइस्क्रीम फैक्ट्री में बनी आईस्क्रीम ली गई थी। लेकिन आईस्क्रीम खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। वीडियो देख ऐसा लगता है कि आईस्क्रीम बनाने वाले किस प्रकार से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। वही मामले को संज्ञान मे लेते हुए भेरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने कार्यवाही की बात कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.